पुणे विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग स्नातक लक्ष्मण नरसिम्हन को कॉफी की लोकप्रिय कंपनी स्टारबक्स ने अपने नए सीईओ के रुप में चुना है। वह कंपनी में इसी साल 1 अक्टूबर से शामिल होंगे।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को नवनिर्मित लक्ष्मण नरसिम्हन को इस पोस्ट के लिए भारी मुआवजा भी मिल सकता है। यदि वह लक्ष्य को हासिल करते हैं तो उन्हें 17.5 मिलियन (लगभग 140 करोड़) रुपये वार्षिक भुगतान किया जा सकता है। नरसिम्हन स्टारबक्स के सीईओ हॉवर्ड शुल्तस की जगह लेंगे। विश्व की सबसे बड़ी कॉफी की कंपनी में सीईओ के तौर पर वह कई जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। 

स्टारबक्स के दुनियाभर में 34,000 स्टोर 

स्टारबक्स कॉफी की बहुत ही लोकप्रिय कंपनी है। इसके पूरी दुनिया में कम से कम 34,000 स्टोर हैं। यह कंपनी मुख्य तौर पर रिटेलर से डील करती है। नरसिम्हन लंदन से स्थानांतरित होंगे और 1 अप्रैल तक बोर्ड की पहले सीईओ हॉवर्ड शुल्तस के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

पहले भी ले चुके हैं कई सारी जिम्मेदारियां 

स्टारबक्स के नए सीईओ बने नरसिम्हन को विश्व उपभोक्ता के कई ब्रांडों का नेतृत्व करने और उन्हें सलाह देने के अनुभव है। लक्ष्मण के पास 30 वर्षों के कारोबार संभालने का अनुभव है। वह यूके बेस्ट कंज्यूमर हेल्थ, हाइडीन और न्यूट्रिशन कंपनी रेकिट के सीईओ थे। इसके अलावा उन्होंने एफटीएसई-12 सूचीबद्ध बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण कंपनी रेकिट के सीईओ के रुप में भी कार्य संभला है। इसमें डेटॉल, ड्यूरेक्स, हार्पिक, स्ट्रेप्सिल्स, मोर्टिन जैसे कई उच्च ब्रेंड शामिल हैं। 
हाल ही में, उन्होंने एफटीएसई-12 सूचीबद्ध बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण कंपनी रेकिट के सीईओ के रूप में कार्य किया, जिसमें डेटॉल, ड्यूरेक्स, हार्पिक, स्ट्रेप्सिल्स, मोर्टिन आदि जैसे कई ब्रांड हैं।

कपंनी पेप्स्किो में निभाए कई लीडरशिप के रोल

नरसिम्हन ने कंपनी पेप्सिको के लिए भी कई लीडरशिप रोल्स निभाए है। वह ग्लोबल चीफ कमर्शियस ऑफिसर रह चुके थे। उन्होंने कंपनी के लैटिन, अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका से भी सीईोर की भूमिका में कार्य किया है। लक्ष्मण ने कंसल्टिंग फर्म मैकिन्से एंड कंपनी में एक सीनियर पार्टनर के रुप में भी कार्य किया है। सीनियर पार्टनर के रुप में उन्होंने यूएस, एशिया और भारत में अपने उपभोक्ताओं का टेक्नोलॉजी की प्रैक्टिस पर ध्यान केंद्रित किया है। 

पुणे यूनिवर्सिटी से की है इंजीनियरिंग 

लक्ष्मण नरसिम्हन की अगर पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्री हासिल की है। पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में द लॉडर इंस्टीट्यूट से जर्मन और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन में उन्होंने मास्टर की डिग्री भी हासिल की है। पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में भी मास्टर्स किया है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!