रोहतक पुलिस की टीम ने अनाज मंडी महम के पास दौरान गश्त चोरीशुदा मोटरसाईकिल सवार युवक को काबू करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना महम निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि स.उप.नि. रोहताश के नेतृत्व मे पुलिस चौकी शहर महम की टीम अनाज मंडी महम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त अनाज मंडी के अंदर से बिना नन्बर प्लेट की मोटरसाईकिल पर सवार आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान आशकर्ण उर्फ आशु पुत्र फुल कुमार निवासी खाण्डा खेडी जिला हिसार के रुप मे हुई। जांच मे आरोपी से बरामद मोटरसाईकिल चोरीशुदा पाई गई।
