कॉमनवेल्थ पदक विजेता पूजा के पति अजय नांदल की मौत मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक की जांच में पुलिस ने पाया कि अजय शाम को घर से आल्टो कार लेकर पहले देव कॉलोनी स्थित अखाड़े के पास पहुंचा। इसके बाद दोनों दाेस्त उसे साथ में लेकर बस स्टैंड पर गए। वहां से सफेद रंग का पाउडर खरीदा गया। माना जा रहा है कि इस पाउडर में ही सिंथेटिक ड्रग होगा। हालांकि इसका खुलासा विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। इस पाउडर के इस्तेमाल का राज अब रवि के बयानों में छिपा है।

चूंकि सोनू उर्फ लुक्का के बयानों में अभी तक पाउडर कहां से और कौन लेकर आया पर ही सूई अटकी हुई थी। इसके बाद सोनू की तबीयत फिर से बिगड़ गई। वह बयान देने में सहयोग नहीं कर सका। एक बात तो स्पष्ट है कि वे एक ही कार से एक साथ पाउडर लेने के लिए गए थे, लेकिन जब अजय नशा नहीं करता था तो उसे ये पाउडर किसने दिया। इस बारे में अजय की पत्नी व कॉमनवेल्थ पदक विजेता पूजा भी कह चुकी हैं कि वह अजय को आठ साल से जानती थीं। वह नशा नहीं करते थे। अब इस घटना का राज इन दोनों दोस्तों के बयान पर ही फंसा हुआ है।

अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि अजय नांदल की कार में जाकर ही दोस्तों ने बस स्टैंड से सफेद पाउडर खरीदा। इसके बाद सीरिंज भी ली गई और फिर से घूमते हुए जाट स्कूल के पास मैदान में आकर कार को खड़ा कर लिया। चूंकि यही ऐसी जगह है जहां पर शाम होेते ही पूरी तरह से सन्नाटा हो जाता है। आसपास से कुछ लोग घूमने के लिए वहां जरूर आते हैं, लेकिन बंद कार में कौन क्या कर रहा है, इस पर किसी की कोई रोक-टोक नहीं होती है। यहीं पर अंधेरा होते ही देर शाम इस पाउडर को लिया गया था।

इसी पाउडर को पहलवान अजय नांदल को देने के बाद उनकी दिल की धड़कनें अचानक से तेज हो गई। इसके साथ ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ भी महसूस होने लगी। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। असल में, सफेद पाउडर के सिंथेटिक ड्रग होने का अंदेशा है। इससे एसा भी माना जा रहा है कि सबसे पहले सफेद पाउडर अजय को ही दिया गया। चूंकि अस्पताल की फुटेज में अन्य दोनों साथी सही चलते हुए नजर आ रहे थे।

एसआईटी ने दिल्ली जाकर रवि के बयान लेने का भी प्रयास किया, लेकिन दिल्ली गई टीम को डॉक्टरों ने रवि की तबीयत ठीक ना होने की बात कह कर वापस भेज दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अभी रवि बयान देने की स्थिति में नहीं है। अब रवि के बयान पर के बाद ही आगे की कड़ियां पुलिस जोड़ेंगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!