हरियाणा के कई जिलों में कल दिन भर के रुक-रुक कर बारिश होती रही है। तभी गांव देवसर में एक तेज धमाका हुआ और पल भर में ही खामोशी छा गई। किसी के सिर से पिता का साया उठ गया तो किसी के घर कोई कमाने वाला ही नहीं बचा। मंगलवार शाम को अचानक बिजली गिरने से 2 लोगों की जान चली गई और 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है ।दोनों मृतक गांव में खेती-बाड़ी करने के साथ-साथ पशुपालक भी थे। जानकारी के अनुसार देर शाम को भिवानी के ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई इस दौरान गांव देवसर में मंगलवार को तेज बारिश में खेतों में भैंस चरा रहे पांच व्यक्तियों पर आसमानी बिजली गिर पड़ी। जिसे 56 वर्षीय रणधीर में 38 वर्षीय रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में लाया गया। वहां पहुचने पर दो व्यक्तियों को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया ।

मृतक रणधीर के 2 बच्चों का पिता था। उसका बेटा संदीप भी अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बता रहा था उसकी एक बेटी भी है 38 वर्ष से रविंदर दो बेटों का पिता था उसका बड़ा बेटा 10 वर्ष सर्वोत्तम तथा 8 वर्षीय मोहित है दोनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं रविंद्र खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजारा बसर करता था एक धमाके से उसकी गृहस्ती उजड़ गई। जिन शवों को चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखा गया। इस दौरान दोनों सो का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करा गया घायल रामपाल धनपत व सुगंध घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

By Ashish

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!