आज से गणेश चतुर्थी का पवित्र त्योहार शुरु हो चुका है। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में लोग गणपति बप्पा को स्वादिष्ट पकवान बनाकर खिलाते हैं। देशभर में गणेशोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी भगवान गणेश की आराधना के लिए बहुत ही शुभ मानी जाती है। आप गणेश जी को मोदक, लड्डू के अलावा चूरमा बर्फी बनाकर  खिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में…

सामग्री 

बेसन – 2 कटोरी 
मावा –  1 कटोरी 
देसी घी – 1 कप 
चीनी – स्वादअनुसार 
ड्राई फ्रूट्स – 2 कप 
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक कढ़ाई में बेसन डालकर उसे धीमी आंच पर सेंक लें। 
2. ध्यान रहे की बेसन की आंच ज्यादा न हो। इसके बाद इसे किसी बर्तन में निकाल लें। 
3. इसके बाद बेसन में देसी घी डालकर एक घोल तैयार कर लें। 
4. घोल को कुछ देर के लिए अलग रखें। 
5. चाशनी तैयार करने के लिए एक पैन में पानी डालें। फिर इसमें चीनी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। 
6. चाशनी को करछी से चलाते रहें और पानी व चीनी को अलग कर लें। जब चाशनी तैयार हो जाए तो गैस कम कर दें। 
7. इसके बाद चाशनी में धीरे-धीरे बेसन और घी का घोल डालें। 
8. करछी की सहायता से घोल को अच्छे से मिला लें। 
9. फिर मिश्रण को कम से कम 5-7 मिनट तक पकाएं। 
10. इसके बाद मिश्रण में देसी घी डालें। फिर जैसे मिश्रण घी को अच्छे से सोख ले, फिर इसमें घी डालें। 
11. ऐसी ही 3-4 बार घी डालकर मिश्रण तैयार करें। इसके बाद इसमें मावा और इलायची पाउडर करछी से डालें। 
12. मिश्रण को किसी थाली या ट्रे में निकाल लें। इस बात का ध्यान रखें कि जिस थाली में मिश्रण निकाल रहे हैं उसमें घी लगा लें। 
13. इसके बाद मिश्रण चारों ओर से एक समान थाली में फैलाएं। 
14. मिश्रण में ड्राई फ्रूट्स काटकर डालें। उसे हल्के हाथों से दबाएं और मिश्रण ठंडा होने दें। 
15. मिश्रण को सैट होने के लिए रख दें। इसके बाद मनचाहे आकार में इसे काट लें। 
16. आपकी चूरमा बर्फी बनकर तैयार है। बप्पा को भोग लगाएं। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!