बॉलीवुड एक्टर इन दिनों विवादों से घिरते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह के खिलाफ न्यूड फोटोशूट के कारण एफआइआर हुई थी। जिसके बाद अब कमाल राशिद खान के खिलाफ मुबंई पुलिस ने 202 में ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया है। 2020 में किए गए एक ट्वीट के कारण केआरके विवादों में फंसें है। खबरों की मानें तो क्रिटिक और एक्टर के खिलाफ मलाड़ के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई है। 

केआरके ने साल 2020 में बॉलीवुड के दो दिवगंत एक्टर्स इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन के बाद एक बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। एक्टर्स के निधन के बाद केआरके ने अपने ट्वीट्स में लिखा था कि – मैं सीरियस होकर यह बात कहना चाहता हूं कि मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि कोरोना तब तक नहीं जाएगा जब तक अपने साथ कुछ लोकप्रिय कलाकारों को नहीं ले जाता। केआरके के इस विवादित ट्वीट के बाद 2020 में युवा सेना की कोर कमेटी ने मलाड पुलिस स्टेशन में एक्टर पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। कमेटी के लोगों को यह आरोप था कि – ‘केआरके ने दो दिवगंत एक्टर्स के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। इसी मामले के अंतर्गत कमाल के खिलाफ धारा 294 के तहत मामला भी दर्ज किया गया था।’ 

गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब एक्टर पर केस हुआ है। अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स के जरिए वह लोगों से लाइमलाइट लेते रहते हैं। एक्टर अपनी बेबाकी से कई सारे बॉलीवुड एक्टर्स पर भी निशाना साधते रहते हैं। केआरके आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार को भी भला बुरा सुना चुके हैं। सलमान खान से केआरके पर मानहानी का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन पर एफआईआर भी हुई थी। एक्टर ने सलमान की फिल्म राधे के बारे में कुछ नेगेटिव बातें की थी। जिसके बाद सलमान खान ने उन पर मानहानी का केस किया था। 

केआरके ने कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर भी बहुत ही नेगेटिव कमेंट्स किए थे। उन्होंने अपनी बातों के जरिए आमीर खान पर भी निशाना साधा था। कमाल आर खान काफी हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म सितम के जरिए की थी। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!