हर व्यक्ति की यही इच्छा होती है कि उसकी पूरी जिंदगी ऐश और आराम के साथ कटे। जिसके लिए वह काफी मेहनत करता है। जबकि कई लोगों को मेहनत करने के बाद भी अच्छा परिणाम प्राप्त नहीं होता है। जिससे उनको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्या आपको पता है इन सभी परेशानियों का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं। जिनको अपनाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और घर में सुख -समृद्धि में वृद्धि होती है।

हर इंसान अपने घर को बहुत ही सावधानी, बचाव के साथ बनाता है। इसे प्यार से सजाता है, परंतु कई बार वह वास्तु का ध्यान नहीं रखता है जिसके कारण उसके घर में बहुत- सी परेशानियां आती हैं। ऐसी कंडीशन में रात अपने घर में सोने से पहले कुछ उपाय करने चाहिए जिनके करने से आपके घर की सारी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।

रात को सोने से पहले अपने किचन में एक बाल्टी पानी भरकर अवश्य रख दें। इस उपाय से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है, और पैसों की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

अगर वास्तु शास्त्र की बात करें तो आपके बाथरूम में रखी हुई बाल्टी कभी भी खाली नहीं होनी चाहिए। ऐसा मानना है कि बाथरूम में रखी बाल्टी अगर पानी से भरी रहती है तो उससे लक्ष्मी खुश होती है। ऐसे में रात को सोने से पहले बाथरूम में रखी बाल्टी को पानी से अवश्य ही भर दे।

अगर आप अपने घर में लक्ष्मी जी की कृपा पाना चाहते हैं तो अपने घर के मुख्य द्वार पर रोजाना शाम को एक दीपक अवश्य जलाएं। आपके घर के दरवाजे पर लाइट भी रात के समय हमेशा जलती रहनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न रहती है और आपके घर में वास करती हैं। जिससे आपकी हर परेशानी समाप्त हो जाती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!