अनिल कपूर और उनके परिवार को जिस घड़ी का इंतजार था आखिर वह आ ही गई। उनकी लाडली बेटी नन्हे मेहमान को लेकर घर आ गई है। कपूर परिवार इस दिन का बेसर्बी से इंतजार कर रहा था, ऐसे में बच्चे का शानदार तरीके से स्वागत किया गया। नाना बनने की खुशी में अनील कपूर ने अपने दामाद के साथ मिलकर पैपराजी को मिठाई भी बांटी।

20 अगस्त को मां बनी सोनम कपूर को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह अपने बच्चे को लेकर पहली बार घर पहुंची तो परिवार खुशी के मारे झूम उठा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो आनंद आहूजा अपने बेटे को सीने से लगाए अनिल कपूर के घर के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

आनंद की गोद में सफेद कपड़ों में लिपटा बेबी भी नजर आ रहा है। बच्चे के प्रवेश से पहले पंडित जी ने पूजा की और फिर उसकी नजरे उतारी गई। वीडियो में देख सकते हैं कि सोनम, आनंद आहूजा का बच्चे को तिलक लगाकर घर के अंदर प्रवेश कराया गया। 

इसके बाद अनिल कपूर ने दामाद के साथ बाहर आकर मिठाइयां बांटी। आनंद अहुजा और अनील कपूर के चेहरे पर नन्हे मेहमान के घर आने की खुशी साफ दिखाई दे रही है। दोनों ने एक साथ मीडिया के सामने पोज भी दिए। 

अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने बेटे के जन्म के बाद अपने पोस्ट में लिखा-  वे माता-पिता के रूप में इस नयी यात्रा को शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। अनिल कपूर ने भी कहा था कि वह परिवार में नए सदस्य के आगमन को लेकर उत्साहित हैं। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!