रोहतक के गांव किलोई स्थित पेट्रोल पंप पर दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। जो पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV में कैद हो गई। लूट के लिए आए युवक अपने मोटरसाइकिल को पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर दूर खड़ी करके आए थे। वहीं अपने चेहरे को भी ढांप रखा था। ताकि उनकी पहचान ना हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

गांव किलोई पाना चौधराण निवासी दीपक उर्फ छोटू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किलोई के भालौठ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता है। वह शुक्रवार रात को पेट्रोल पंप पर ड्यूटी पर मौजूद था। वहीं पेट्रोल पंप की मशीनें बंद करके ऑफिस में सोने के लिए गए। उसके साथ सेल्समैन विकास उर्फ विक्की व सफाई कर्मचारी नरेश भी मौजूद था। जब वे ऑफिस में मौजूद थे तो दो युवक वहां पर आए।

उन दोनों युवकों में से एक युवक ने चेहरा छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था, वहीं दूसरे ने कपड़े से मुंह ढांप रखा था। दोनों युवक जबरन पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुस आए। उनमें से एक युवक पिस्तौल लिए हुए था। अंदर आते ही उन्होंने पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा जो पैसा है व निकालकर दे दो, नहीं तो जान से मार देंगे। आरोपी युवकों से डरकर उन्होंने तेल बिक्री का करीब 20 हजार रुपये निकालकर उन्हें दे दिए।

दोनों युवक रुपये लेकर वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक गांव किलोई की तरफ गए थे। जब पेट्रोल पंप कारिंदों ने देखा तो पाया कि उक्त आरोपी मोटरसाइकिल लेकर फरार हुए हैं। जिससे स्पष्ट हुआ कि आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठकर आए थे। उन्होंने पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल खड़ी की और लूट की घटना को अंजाम दे दिया।

CCTV में कैद हुई घटना:

पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें साफ दिख रहा है कि दो युवक पेट्रोल पंप में घुसे और लूट की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस भी अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

-सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के बाद से ही दोनों युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!