आदमपुर चुनाव पर बोलते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। वहां पर जीत हासिल करेगी। कुलदीप बिश्नोई ने हुड्‌डा को चुनाव लड़ने की चुनौती देने पर कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही कहा कि चौ. बिजेंद्र सिंह खुद कुलदीप के भाजपा में शामिल होने पर कह चुके हैं के कुलदीप के आने से भाजपा को फायदा नहीं होगा और कांग्रेस को नुकसान नहीं होगा। साथ ही पंचायती चुनाव को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ेगी।

प्रॉपर्टी आईडी की गलती सुधारने के नाम पर 5 हजार रुपये वसूल करने पर बोलते हुए कहा कि यह लोगों को लूटने का जरीया है। प्रॉपर्टी आईडी केवल झगड़ा करने के बजाय कोई मकसद नहीं हैं। अगर कांग्रेस सरकार आती है तो सबसे पहले इसका निपटारा किया जाएगा। पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्‌डा द्वारा कलोई से चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सभी का अधिकार है।

कोई भी चुनाव लड़ सकते हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के विरोध में चुनाव लड़ने की बात पर बोलते हुए कहा कि वे कभी भी निर्विरोध चुनकर नहीं आए। हमेशा चुनाव लड़े और जीत हासिल की है। कृष्ण मूर्ति हुड्‌डा के वादाखिलाफी के आरोप को भी सिरे से नकार दिया। परिवहन मंत्री द्वारा टिकट चेक करने पर कहा कि सरकार परिचालक भर्ती नहीं करती तो मंत्री ही ऐसा ही करना होगा।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस की हल्लाबोल रैली 28 अगस्त को होनी थी। वह अब 4 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं यमुनानगर में 27 अगस्त को होने वाला विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का आयोजन भी अब 11 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि 2014 से लेकर 2022 तक केवल आठ नए स्कूल खुले हैं प्रदेश में। वहीं 400 के करीब अपग्रेड किए। जबकि सैकड़ों सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सरकार ने जो पॉलिसी बनाई है, उसके पीछे एक ही चीज है। जहां जो पोस्ट खाली हो जाती हैं वहां भर्ती ही नहीं की जाती। स्कूलों में पदों की संख्या घटाई जा रही है, जबकि विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पूरे देश में महंगाई व बेरोजगारी में नंबर वन बन गया। जो देश की औसतन बेरोजगारी के चार गुना तक हरियाणा की बेरोजगारी है। यहां तक कि एक चपराशी की नौकरी के लिए भी स्नातक व स्नातकोत्तर पास युवा लाइन में लग जाते हैं। युवा आज नौकरी के लिए भटक रहे हैं।

मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा नेताओं पर लगाए भ्रष्टाचार के बयान पर भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी पड़ी है। अगर मंत्री गलत कह रहा है तो वह कैसे रह सकता है। भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने देवेंद्र बबली के बयान की सराहना की और कहा कि किसी में सच कहने की तो क्षमता हुई। सभी को सच कहना चहाए।

भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि शराब घोटाले पर भी सरकार ने एसआइटी गठित की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। सरकार ने विभिन्न घोटालों की जांच के लिए एसआइटी गठित की। लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं आई। साथ ही घोटाला करने वालों के खिलाफ भी कोई कदम नहीं उठाया गया।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बयान कांग्रेस से बेहतर है उनकी खेल नीति पर पलटवार करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि मौजूदा सरकार खिलाड़ियों के लिए कुछ रहीं कर रही। केवल सी व डी ग्रुप की नौकरियों में ही खिलाड़ियों को फायदा दिया जा रहा है। वहीं आर्थिक रूप से भी मजबूत करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!