रोहतक में दुर्गा भवन मंदिर के नजदीक मोटर साइकिल सवार राजमिस्त्री की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब राजमिस्त्री अपनी बेटी के ससुराल से लौट रहा था। हादसा एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हुआ है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

रोहतक की तेज कॉलोनी निवासी फूल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जीजा सोनीपत के खरखौदा के गांव बरोणा निवासी करीब 49 वर्षीय सुरेंद्र फिलहाल तेज कॉलोनी में किराए पर रहता है। सुरेंद्र बुधवार को अपनी लड़की की ससुराल हांसी से मोटर साइकिल पर वापस लौट रहा था। जब सुरेंद्र पर दुर्गा भवन मंदिर के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।

ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से व तेज गति में ड्राइविंग करते हुए एक्सीडेंट किया। सुरेंद्र सिंह सड़क पर गिर गया और ट्रॉली का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। राहगीरों व आसपास के लोगों ने सुरेंद्र को उपचार के लिए पास के ही निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किला रोड पुलिस चौकी के जांच अधिकारी ASI बलराज ने बताया कि मृतक सुरेंद्र के साले फूल कुमार के बयान दर्ज किए हैं। हादसा दुकान पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज के अनुसार, ट्रैक्टर चालक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। साथ ही बाइक सवार सुरेंद्र को दूर तक घसीटता भी ले गया। CCTV फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!