रोहतक पुलिस ने गूगामेडी राजस्थान से लौट रहे उतर प्रदेश निवासी मनोज की आउटर बाईपास के पास तेजधार हथियार से वार कर की गई हत्या की वारदात को हल करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को वारदात के 12 घण्टे के अन्दर-2 गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि दिनांक 17 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि आईआईएम चौक के पास किसी व्यक्ति की लाश खेत मे पडी हुई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान मनोज पुत्र अमृत निवासी मोहमदी सराये जिला अमरोहा (उतर प्रदेश) के रुप मे हुई। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर धारा 302 भा.द.स. के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 13.08.2022 को मनोज अपनी पत्नी, बच्चों व गांव के अन्य व्यक्तियो के साथ गुगामेडी राजस्थान अपने लडके का मुंडन कराने के लिए गया हुआ था। दिनांक 17.08.2022 को मनोज की पत्नी ने अपने ससुर को बताया कि रोहतक के पास मनोज की हत्या कर दी गई है।

मामलें की जांच उप.नि. हरेन्द्र सिंह द्वारा अमल में लाई गई। दौराने जांच दिनांक 17.08.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जयभगवान उर्फ जग्गू पुत्र रामफल निवासी गांव सांघी, रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। प्रांरभिक जांच सामने आया कि मनोज गूगामेडी राजस्थान से वापिस अपने घऱ जा रहा था। दिनांक 16/17 की रात के समय मनोज अपने परिवार व अन्य सदस्यो के साथ आउटर बाईपास रोड पर स्थित ढाबे पर रुका था। रात करीब 12/01 बजे मनोज घुमने के लिए निकला। साथ लगते फार्म हाउस पर चौकीदार जयभगवान उर्फ जग्गू व मनोज की आपस मे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनो के बीच हाथापाई हुई। जयभगवान उर्फ जग्गु ने कस्सी से मनोज की गर्दन व सिर पर कई वार किए। जो मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी जयभगवान करीब 5 माह से फार्म हाउस पर चौकीदार की नौकरी करता है। आरोपी से गहनता से पुछताछ की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!