रोहतक में विभिन्न चौक-चौराहे तिरंगा रोशनी से जगमगा रहे हैं। तिरंगा रोशनी से सजे चौक आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं शहर की सुंदरता को भी बढ़ा रहे हैं। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष रूप से मनाया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया है।

रोहतक में सजाया गया अंबेडकर चौक

पीएम ने लोगों से आह्वान किया है कि वे अपने घरों, दुकानों या अन्य भवनों के साथ वाहनों आदि पर तिरंगा लहराएं। सरकारी भवनों पर भी तिरंगा फहराया जा रहा है। अभियान के तहत रोहतक के चौकों को तिरंगा रोशनी से सजाया गया है। रात के समय तिरंगा रोशनी से सजे चौक अलग ही आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। देश आजादी के अमृत महोत्सव को मना रहा है।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ जगह-जगह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी के नेता ही नहीं विपक्षी दलों के नेता व कार्यकर्ता भी तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। हर कोई आजादी के 75 वर्ष होने के इस विशेष रंग में रंगा हुआ दिख रहा है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से दूसरों को भी राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!