माता-पिता के लिए बच्चों को खाना-खिलाना बहुत ही मुश्किल कार्य होता है। बच्चे कोई भी चीज खाने के लिए आनाकानी करते हैं। इसलिए पैरेंट्स अक्सर उनके लिए ऐसी चीज बनाना ही पसंद करते हैं, जिसे वह आराम से खा लें। आप बच्चों के लिए मशरुम के स्नैकस बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में.. 

सामग्री:

बटर – 2 कप 
मशरुम – 2 कप 
चीज – 1कप 
लहसुन पाउडर – 1/2 चम्मच 
सफेद विनेगर – 1 चम्मच 
सोया सॉस – 2 चम्मच 
ब्रेड क्रम्ब्स  – 1 कप 
हरा धनिया – 1 कप 
थाइम  – 1 कप 

बनाने की विधि: 

1. सबसे पहले बटर को किसी बर्तन में डालकर माइक्रोवेव में रख दें। 
2. मशरुम कम से कम 2 मिनट के लिए ओवन में रख दें। 
3. फिर पिघले हुए बटर में मशरुम को काटकर डाल दें। 
4. इसके बाद मशरुम निकाल कर किसी बेकिंग शीट पर रख दें। 
5. बाकी बचे हुए बटर में आप चीज, लहसुन पाउडर और थाइम मिला दें। 
6. मिश्रण को आप सफेद विनेगर में डालें और इसमें सोया सॉस मिला दें। 
7. सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं। 
8. इसके बाद ब्रेडक्म्ब्स में मिश्रण को डालें और अच्छे से फील कर लें। 
9. मशरुम को ऐसे ही ओवन में रख दें। 5 मिनट के लिए मशरुम को प्रीहिट कर लें। 
10. तय समय के बाद मशरुम बाहर निकाल लें। आपके मशरुम स्नैक्स बनकर तैयार हैं। हरा  धनिया के साथ गर्निश करके सर्व करें। 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!