हरियाणा में आज से कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट (UG) कोर्स में दाखिला लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज से हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग का पोर्टल https://admissions.highereduhry.ac.in/ खुल गया है। स्टूडेंट्स घर बैठे अपने पसंदीदा कोर्स में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोहतक जिले के 16 कॉलेजों में 12वीं पास विद्यार्थी दाखिला ले पाएंगे।
इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों से इस बार ऑनलाइन आवेदन की फीस भी ली जा रही है। गर्ल्स व SC स्टूडेंट्स के लिए 50 रुपए व अन्य स्टूडेंट्स के लिए 100 रुपए आवेदन फीस है।रजिस्ट्रेशन फीस वसूली जाएगी, जो नॉन-रिफंडेबल रहेगी। वहीं विद्यार्थियों को एक साथ तीन कॉलेजों में दाखिला के लिए आवेदन करने का विकल्प दिया गया है।
एडमिशन का शेड्यूल
- ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तिथि – 1 अगस्त
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 8 अगस्त
- दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन की तिथि – 2 से 9 अगस्त तक
- पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी – 12 अगस्त
- पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने की तिथि – 13 से 16 अगस्त तक
- दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी – 19 अगस्त
- दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने की तिथि – 20 से 23 अगस्त तक
- कक्षाएं शुरू होंगी – 22 अगस्त
- खाली सीटों को भरने के लिए दोबारा पोर्टल खुलेगा – 26 अगस्त
