सांपला में एटीएम से पैसे निकालने गई महिला के लौटने पर उसके खाते से 62 हजार 500 रुपए निकाल लिए गए। मामले में महिला ने सांपला थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया। गांव सैदपुर निवासी महिला सुशीला देवी ने पुलिस को बताया है कि वह सांपला में एटीएम से पैसे निकालने गई थी। पैसे न निकलने पर वह घर लौट रही थी। इस बीच रास्ते में ही उसके मोबाइल पर खाते से 62 हजार 500 रुपए निकासी का मैसेज आया। महिला का कहना है कि किसी ठग ने चोरी से उसके एटीएम कार्ड की जानकारी जुटाकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
