रोहतक पुलिस ने बुकिंग के बहाने स्नैचिंग करने की वारदात मे शामिल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।आरोपी को आज अदालत में पेश कर मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला श्रीमती मेधा भूषण ने बताया कि दिनांक 24.12.20 को सुरेन्द्र निवासी गढी बोहर ने शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर अभियोग संख्या 590/20 अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुरेन्द्र अपनी गाड़ी बुकिंग में चलाता है। दिनांक 24.12.20 को सुबह के समय चार युवको ने अस्थल बोहर से बहादुरगढ जाने के लिए सुरेन्द्र की गाड़ी बुक की। सुरेन्द्र उक्त युवको को गाङी मे बैठा कर अस्थल बोहर से लेकर बहादुरगढ के लिए चल दिया। समय करीब 6 बजे सुबह सुरेन्द्र सांपला के पास पहुचा तो गाङी मे बैठे उक्त युवको ने गाङी को झज्जर की तरफ से जाने के लिए कहा। जब सुरेन्द्र गढी सांपला पहुचा तो युवको ने गाङी रुकवाकर सुरेन्द्र से बलपूर्वक मोबाईल फोन व पर्स से 2700/- रुपये व अन्य कागजात छीनकर मौके से फरार हो गये।

जाँच प्रभारी थाना राकेश सैनी के नेतृत्व मे उप.नि. समुन्द्र द्वारा जांच अमल मे लाई गई। दिनांक 28.07.2022 को आरोपी अंकित उर्फ सोनू पुत्र सुखबीर निवासी धीमाणा को गिरफ्तार किया गया। वारदात मे शामिल तीन आरोपी सुनील उर्फ लीला, अमित व मंदीप को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
टैक्सी के बुकिंग बहाने स्नैचिंग करने की वारदात मे शामिल रहे चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!