रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसे करीब एक माह बाद 4 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। नए विद्यार्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया गया है।

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हरियाणा के आदेशों पर 31 जुलाई को होने वाले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट फॉर यूजी कोर्स की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. अशोक चौहान से मिली जानकारी के अनुसार अब परीक्षा 4 सितंबर को आयोजित की जाएगी। साथ ही नए उम्मीदवारों को भी यूजी कोर्स में आवेदन करने के लिए एक और नया अवसर प्रदान किया गया है।

अब कोई भी उम्मीदवार 1 अगस्त से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म में फेरबदल करना है तो वह 26 अगस्त तक कर सकता है।

29 अगस्त से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन सफलतापूर्वक भर लिया था, उन्हें अब दोबारा रजिस्टर करने की कोई जरूरत नहीं है। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट चैक कर सकते हैं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!