आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर एक्शन लेते हुए संसद की कार्रवाई से उनको सस्पेंड कर दिया गया है। संजय सिंह पर नारेबाजी करने, पेपर फाड़कर स्पीकर की चेयर की ओर उछालने के मामले में यह एक्शन लिया गया। संजय सिंह को मौजूदा हफ्ते की कार्रवाई के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

संजय सिंह ने सस्पेंशन के बाद ट्विटर कर कहा, “मुझे भले ही मोदी जी ने ससपेंड कर दिया, मगर गुजरात में ज़हरीली शराब से हुई 55 मौतों का जवाब मांगता रहूंगा , लड़ता रहूंगा। अभी मैं सदन में ही हूँ.”

बुधवार को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने संजय सिंह को इस हफ्ते की बची हुई कार्यवाही के लिए निलंबित करने की घोषणा की। इस हफ्ते मानसून सत्र में हंगामा करने वाले राज्यसभा के 20 और लोकसभा के 4 सांसदों पर निलंबन कार्रवाई की जा चुकी है।

राज्यसभा से से निलंबित किए गए सभी 20 सांसदों ने संसद में स्थित गांधी प्रतिमा के पास धरना देने का निर्णय लिया है। यह सभी सांसद 50 घंटे तक बारी-बारी धरना देकर अपने निलंबन का विरोध करेंगे।

राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश। जिन्होंने संजय सिंह को इस हफ्ते की बाकी कार्यवाही के लिए सस्पेंड कर दिया

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने आप नेता के निलंबन की घोषणा करते हुए कहा कि मंगलवार को संजय सिंह वेल में थे और नारेबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि संजय सिंह ने पेपर फाड़ा और उसे आसन की तरफ उछाला जो आसन की पूरी तरह से अवहेलना है। इसके तुरंत बाद संजय सिंह के ख़िलाफ़ एक मोशन वॉयस वोट के साथ पारित किया गया और उन्हें परिसर से बाहर कर दिया गया।

सिंह का निलंबन संसदीय मामलों के कनिष्ठ मंत्री वी. मुरलीधरन द्वारा “कदाचार” और “सदन और पीठ के अधिकार की पूर्ण अवहेलना” के लिए एक प्रस्ताव के बाद किया गया था। यह प्रस्ताव ध्वनिमत से किया गया। बता दें, संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई को शुरू हुआ और 12 अगस्त तक चलेगा। सत्र के दौरान 18 बैठकें होंगी।

मौजूदा मानसून सत्र में इस हफ्ते अब तक 20 राज्यसभा सांसद निलंबित हो चुके हैं। बुधवार को संजय सिंह निलंबित किए गए, इससे पहले मंगलवार को 19 सांसदों को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड किया गया। मंगलवार को विपक्ष ने GST और महंगाई पर हंगामा किया था। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही पहले एक घंटे और फिर दिनभर के लिए स्‍थगित करनी पड़ी।

राज्यसभा से तृणमूल, DMK, TRS और CPI के कुल 19 सांसद निलंबित किए गए 

डिप्टी चेयरमैन की ओर से कहा गया कि संजय सिंह को नारेबाजी करने, पेपड़ फाड़ने और इसे चेयर की ओर से फेंकने के लिए मौजूदा पूरे हफ्ते के लिए निलंबित किया जाता है। लोकसभा में भी बुधवार को हंगामा देखने को मिला। बता दें कि इससे पहले मंगवार को हंगामा करने पर विपक्ष के 19 सांसदों को सस्पेंड किया गया था। ये राज्यसभा सांसद सदन के वेल में प्रवेश करने और नारेबाजी करने के लिए एक हफ्ते के लिए निलंबित किए गए हैं।

लोकसभा में सोमवार को भारी हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिड़ला ने कांग्रेस के 4 सदस्‍यों को निलंबित कर दिया था। ज्योतिमणी, माणिकम टैगोर, टीएन प्रथापन और राम्या हरिदास को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है। दरअसल, लोकसभा में विपक्ष ने महंगाई और GST पर जमकर हंगामा किया। कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

स्पीकर ओम बिड़ला ने विपक्षी सदस्यों से कार्यवाही चलने देने की अपील की, लेकिन उन्होंने GST के खिलाफ नारेबाजी और तख्तियां दिखाना जारी रखा। इसके बाद स्पीकर ने चार सांसदों को निलंबित कर दिया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!