ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा चोट के चलते कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं खेल पाएंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स के शुरू होने से पहले ही भारत को बड़ा झटका लगा है। जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल के मजबूत दावेदार नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं। यह इवेंट 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन फाइनल के दौरान चोट लगी थी। फाइनल के दौरान नीरज चोपड़ा अपनी जांघ पर पट्टी लपेटते भी नजर आए थे।
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव मेहता ने नीरज के कॉमनवेल्थ में न खेलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि WAC के फाइनल के दौरान उन्हें इंजरी आई थी। वे अभी भी फिट नहीं है।
वर्ल्ड एथलेटिक्स इवेंट के बाद नीरज चोपड़ा का MRI स्कैन हुआ था, जिसमें ग्रोइन एंजरी की बात पता लगी है। ऐसे में नीरज चोपड़ा को करीब एक महीने का आराम की सलाह दी गई है। कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का मैच 5 अगस्त को होना था, उसी दिन जेवलिन थ्रो का इवेंट था। अब इस फील्ड में भारत की उम्मीदें डीपी मनु और रोहित यादव से हैं। जेवलिन थ्रो में अब यह दोनों ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नीरज को विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल के दौरान चोट लग गई थी। वो इवेंट के दौरान जांघ पर पट्टी बांधे नजर भी आए थे। इसके बाद उनका एमआरआई स्कैन हुआ था, जिसमें ग्रोइन इंजरी का पता लगा था। उन्हें तीन हफ्ते आराम की सलाह दी गई है। खुद नीरज ने भी फाइनल के बाद कहा था कि मुझे चौथे थ्रो के बाद थोड़ा दर्द महसूस हुआ था। इसके बाद मैंने बैंडेज बांधकर अगला थ्रो किया। फिलहाल, तो इवेंट से लौटा ही हूं, इसलिए ज्यादा तकलीफ पता नहीं चल चल रही है। जांच के बाद ही पता लगेगा यह चोट कितनी गंभीर है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड से चूकने के बाद नीरज की नजर कॉमनवेल्थ गेम्स पर थी। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में इतिहास रचने के बाद अपना इरादा जाहिर करते हुए कहा था कि वो कॉमनवेल्थ में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
भारतीय फैंस 7 अगस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि इस दिन नीरज और वर्ल्ड चैंपियन पीटर्स आमने सामने होने वाले थे। पीटर्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज का गोल्ड जीतने का सपना तोड़ दिया था। पीटर्स ने अपने शुरुआती 3 थ्रो में ही 90 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंक दिया था। कॉमनवेल्थ से बाहर होते ही नीरज का अपना खिताब बचाने का भी सपना टूट गया। भारतीय स्टार ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।
