हर इंसान सोते वक़्त सपना ज़रूर देखता है,चाहे वो सपना हक़ीक़त से वास्ता रखता हो या नहीं,लेकिन सपनों की जादूई दुनिया में टहलते हुए हम असलियत और भ्रम के किरदारों से टकराते ज़रूर हैं। हर किसी को ज्यादातर सपनों में अपने आस-पास की चीज़ें दिखाई देती हैं,लेकिन हम में से कुछ खास लोगों को ईश्वरीय शक्तियों का भी दर्शन हो जाता है। ऐसे में ख्वाब में भगवान शिव या उनसे जुड़ी चीज़ों का आना एक संयोग मात्र नहीं हैं जबकि इसके कुछ स्पष्ट संकेत होते हैं।
1.तांडव करते हुए शिव जी को देखना:अगर भगवान शिव आपके सपने में तांडव करतेकरत हुए आते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन से जुड़ी तमाम समस्याएं खत्म होने वाली है। लोगों का कहना है कि इनको तांडव करते देखने का अर्थ है कि आप अपने जीवन में किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति करने वाले हैं और साथ ही धन-लाभ भी होने का योग है।
2.शिव जी का त्रिशूल देखना:अगर आप अपने में भगवान शिव का त्रिशूल देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन,मृत्यु और मृत्यु की पीड़ा इससे संबंधित हैं। लोगों के अनुसार ये आपके जीवन में अच्छा बदलाव लेकर आएगा।
3.शिव-पार्वती का एक साथ सपने में आना:जब कभी आप भगवान शिव और उनके साथ माता पार्वती को अपने सपने में एक साथ देखते हैं तो इसका मतलब आपको धन-लाभ होने वाला है। इन दोनों को अपने सपने में देखना बहुत शुभ माना जाता है। पुराने समय से लोगों का कहना है कि भगवान शिव और आदि शक्ति जब आपको सपने में आकर दर्शन देते हैं तो ज़रूर आपके घर-परिवार में धन संपत्ति के यो से खुशहाली आती है।
4.शिव जी के मंदिर को देखना:भगवान शिव के मंदिर को सपने में देखने का अर्थ है कि आपके शादीशुदा जीवन में एक नया मेहमान आने वाला है। वहीं अगर आप कुंवारे हैं तो ये आपकी लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधित समस्या से छुटकारे का संकेत है। अगर आप किसी माइग्रेन या सिरदर्द की शिकायत से जूझ रहे हैं तो हो सकता है। आपको इससे जल्द निजात मिल पाए।
5. सपने में शिवलिंग देखना:जब आप अपने सपने में भगवान शिव का शिवलिंग देखते हैं तो इससे घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। आपके सपने में शिवलिंग का आना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आपके जीवन में सुंदर बदलाव आ सकते हैं। आपको कई कार्यों में सफलता व जीवन में धन का आगमन आदि हो सकता है।
6. शिव जी के डमरू को देखना:अगर आप भगवान शिव के डमरू को सपने में देखते हैं जो कि उनके हाथों मे दिखाई देता है,तो यह आपके जीवन में साकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करेगा.इसका सपने में आना बहुत शुभ होता है। लोगों का कहना है कि ये आपके जीवन में सुखद पलों के आगमन का भी संकेत होता है।
Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
