रोहतक जिले के गांव किलोई में शादी की पार्टी नहीं देने पर युवकों ने एक शख्स का सिर फोड़ दिया। जानकारी के अनुसार पीड़ित की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी, इसलिए तीनों युवक पार्टी में शराब आदि की मांग कर रहे थे। उसने देने से मना किया तो वे मारपीट करने पर उतर आए और उसके सिर में बोतल दे मारी। शरीर पर भी बोतल से वार किए।

घटना रोहतक के गांव किलोई की है। गांव में अनाज मंडी में दो साथी बैठे हुए थे। इसी दौरान कलोई निवासी तीन युवक आए और एक युवक से शादी की पार्टी मांगने लगे। जब युवक ने पार्टी देने से मना किया तो वे गाली-गलौज करते हुए झगड़ने पर उतारू हो गए। गांव पाकशमा निवासी प्रशांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्राला चलाता है।

उसके पास गांव कलोई निवासी रोहित भी रहता है, जिसके साथ उसकी दोस्ती है। गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपने दोस्त रोहित के साथ गांव कलोई अनाज मंडी भालोठ-कलोई रोड पर बैठा था। इसी दौरान गांव कलोई निवासी तीन युवक आए। उन्होंने रोहित को शादी की पार्टी देने के लिए कहा।

रोहित की करीब 10 दिन पहले ही शादी हुई थी, इसलिए तीनों युवक पार्टी में शराब आदि की मांग कर रहे थे। रोहित ने मना किया तो उक्त तीनों युवकों ने गाली-गलौज करना आरंभ कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि वे मारपीट करने लगे। तीनों ने शराब की एक बोतल प्रशांत के सिर में दे मारी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!