YouTube player

रोहतक के पुरानी सब्जी मंडी थाने में पुलिस से मदद मांगने गए युवक के साथ आरोपियों ने थाने में ही जमकर मारपीट की। लहूलुहान हालत में पीड़ित शिवम पुलिस से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिस बदमाशों के आगे तमाशबीन बनी रही। बाद में युवक शिवम का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

बताया गया है कि शहर के पहाड़ा मोहल्ला की वाल्मीकि बस्ती में हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। पथराव की शिकायत करने के लिए एक पक्ष का शिवम पुरानी सब्जी मंडी पुलिस थाने में पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि थाने में जाने के बाद भी पुलिस की मदद तक नहीं मिली। इस बीच आरोपी भी थाने में आ गए और थाने के अंदर पुलिस के सामने उसको बुरी तरह से पिटा गया

पहाड़ा मोहल्ला के वाल्मीकि बस्ती निवासी शिवम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मीट की दुकान है। दुकान पर करीब आधा दर्जन लोगों ने पथराव व तोड़फोड़ की। जब पड़ोसियों ने उसे इस मामले की जानकारी दी तो वह अपनी दुकान पर गया। शिवम इस मामले की शिकायत देने के लिए पुरानी सब्जी मंडी थाने में गया। जहां पर आरोपी पक्ष के एक महिला सहित आधा दर्जन लोग भी पहुंच गए। शिवम ने आरोप लगाया कि पुलिस थाने में ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस वालों ने भी उसकी कोई मदद नहीं की।

मां व दो बेटियों से बदतमीजी, पथराव

पहाड़ा मोहल्ला स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी रेखा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार दो बजे घर पर अपनी बेटी काजल व पायल के साथ मौजूद थी। इसी दौरान तीन युवक उनके घर में घुस आए, उन्होंने गाली-गलौज बदतमीजी की। उन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए घर पर पथराव कर दिया। गनीमत रही कि पथराव में वे बाल-बाल बच गए। जब उन्होंने बचाव का शोर मचाया तो हमलावर वहां से फरार हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

शिवम के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हमेशा लोगों की सहायता के लिए तैयार रहती है।

-देवेंद्र, एसएचओ, पुरानी सब्जी मंडी पुलिस थाना

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!