सहकारी बैंक आपके द्वार का 16वां कार्यक्रम बेरी हल्का के स्थानीय गांव दुजाना स्थित रामलीला ग्राउंड की पंजाबी धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 झज्जर की चेयरपर्सन एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एशोसिएशन हरियाणा की प्रधान नीलम अहलावत नें उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम से पूर्व रोहतक-झज्जर रोड़ से गांव के सैकड़ों युवाओं नें बाईक रैली निकालकर चेयरपर्सन नीलम अहलावत का ढोल नगाड़ो एवं देश भक्ति गांनों की ध्वनी के साथ सम्मान किया। गांव के सैकड़ौं लोगों नें नीलम अहलावत का पुष्प-मालाओ, पगड़ी एवं चुनरी उढ़ाकर स्वागत किया। ग्रामीणों नें कहा कि सहकारिता का आज से पूर्व गांव में कभी भी ऐसा कार्यक्रम नहीं हुआ।

नीलम अहलावत नें कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सहकारी समितियों को ऐसे संघों और उद्यमों के रूप में स्वीकार किया गया है, जिनके माध्यम से नागरिक अपने समुदाय और राष्ट्र की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक के साथ-साथ राजनीतिक उन्नति में योगदान देकर अपने जीवन को प्रभावी ढंग से बेहतर बना सकते हैं। सहकारी समितियां दुनिया भर में 280 मिलियन लोगों को रोजगार देती हैं, जो दुनिया की नियोजित आबादी का 10 प्रतिशत है। नीलम अहलावत नें यह भी कहा कि सहकारिता का तात्पर्य सहभागिता है। मिलजुलकर काम करने को सहकारिता कहा जाता है। ‘‘साथी हाथ बढाना’’ के मकसद से समस्त मानव जगत का कल्याण करना है।
नीलम अहलावत जिलेभर के प्रत्येक वर्ग के मध्य पहुंचकर सहकारिता के साथ-साथ हयिाणा सरकार की भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होनें पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चलाई गई हरियाणा सरकार की ओ.टी.एस. स्कीम का प्रचार-प्रसार कर रहीं है तथा जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 से जुड़ने के लाभ बता रहीं है। दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 के द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से महिलाओं को संयुक्त देयता समूह (ज्वांईट लाईविलिटी ग्रुप) की संरचना कर उन्हें पचास हजार तक की धनराशि उन्हें काम शुरु करने के लिए दी जाएगी। जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में एक अनूठा कदम है।
इस अवसर पर मुख्य रुप से सरपंच जसबीर अहलावत, पूर्व सरपंच विजयपाल अहलावत, वेदप्रकाश नम्बरदार, पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा, पार्षद एवं एनीमेंट पर्सन सी.एम विंडो सीमा दहिया, मंडल अध्यक्ष बुधराम, राजपाल सैनी, रावत सहरावत, नरेन्द्र अहलावत, पवन अहलावत, लेखाकार एस.एन. कौशिक, एन. जी. ओ. प्रकोष्ट जिला संयोजक प्रकाश धनखड़, एडवोकेट संदीप अहलावत, जितेन्द्र अहलावत, प्रवीन सैनी, धर्म अहलावत, भगवान दास, योगेश दुजाना, उमेद सहरावत, भूषण कुमार, सतबीर काद्याण, सतीश, मिनाक्षी, जगदीश, राजपती, कृष्णा भरपाई, धनपती, अन्जू, शीला, रतना, धौली एवं पुष्पा आदि मौजूद रहे।
