रोहतक। शहर के मानसरोवर पार्क में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं नें भाजयुमों जिलाध्यक्ष नवीन ढुल की अध्यक्षता में वृक्षारोपण अभियान चलाया। पार्क में नीम और बड़ की जोड़ी का वृक्षारोपण किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला के शूरशैन मण्डल के पदाधिकारियों नें वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया है। उन्होनें कहा कि हमारी परंपरा में एक वृक्ष को दस संतानों के समान माना गया है क्योंकि वृक्ष पीढ़ियों तक हमारी सेवा करते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि वह एक पौधा अवश्य लगाए।

जिलाध्यक्ष नवीन ढुल ने अपने वक्तव्य में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरुरी है। पेड़-पौधे न सिर्फ हमारे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जीवन के लिए उपयोगी प्राणवायु भी उपलब्ध कराते हैं। कोरोना महामारी ने भी यही चेताया है कि पर्यावरण से खिलवाड़ घातक है। ऐसे में सम्पूर्ण धरा और प्रकृति को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु हमें पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग बनाना होगा।

मण्डल अध्यक्ष इन्द्रमोहन अरोड़ा नें कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु समय-समय पर तमाम पहल की गई हैं। पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाते हुए अपनी जीवन पद्धति और दिनचर्या से जोड़ने की जरुरत है। पर्यावरण संरक्षण को जीवन का आधारभूत तत्त्व मानकर ही हम पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याओं से मुक्ति की संभावनाएं खोज सकते हैं।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी युुवा मोर्चा पं. लोकेश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी वरुण सिंह, मण्डल महामंत्री संजय वर्मा, मण्डल अध्यक्ष इन्द्रमोहन अरोड़ा, हर्षित मिगलानी, अमन नागर, सुनिल सैनी, विजय बिसला, संदीप राठी, विवेक नान्दल एवं सौरभ राजपूत आदि नें वृक्षारोपण करके प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्च भाजपा राहुल राणा का जन्मदिन मनाया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!