हर्षल छाबड़ा की लॉ की प्रवेश परीक्षा क्लैट में 244 वी रैंक आई है। CLAT एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे प्रत्येक वर्ष कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा आयोजित किया जाता है. इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से आप देश के नामी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज और कई प्राइवेट लॉ स्कूल में एडमिशन ले सकते है।

हर्षल ने क्राइस्ट यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा भी पास की है। इनके पिता श्री राकेश छाबड़ा और माता श्रीमती रश्मी छाबड़ा ने बताया कि हर्षल ने इन परीक्षाओं को पास करने में कड़ी मेहनत की है। हर्षल ने इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों व शिक्षकों हितेश बजाज और कमल बजाज को दिया। हर्षलने बताया कि इन प्रवेश परीक्षाओ में शॉर्टकट्स व स्पीड खासा महत्व रखती है इसीलिए उन्होने 10TH क्लास के बाद ही इन प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी और 2 साल जमकर मेहनत की।

DLF कॉलोनी में संचालित बजाज कोचिंग सेंटर के शिक्षक हितेश बजाज व कमल बजाज जी ने बताया कि उनका संस्थान पिछले 22 वर्षो से कैट ,बैंक पी. ओ. , एस. एस. सी.(सी. जी. एल.) , रेलवे ,एम. बी. ए. , बी. बी. ए. , बी. एम. एस. , डी यू जैट, आई पी मैट,लॉ और हर तरह की सरकारी नौकरियों और कॉलेज प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवा रहा है। स्कूल के छात्रों को उनके सब्जेक्ट्स की तैयारी साथ साथ उन्होंने ने यह भी बताया स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ओलिंपियाड के लिए वैदिक मैथ्स ,रीजनिंग और एडवांस्ड इंग्लिश ग्रामर की तैयारी भी करवाई जा रही है।

छात्रों के लिए स्मार्ट क्लासेज के साथ साथ इंटरैक्टिव पैनल पर पढ़ाया जा रहा है ताकि छात्र लम्बे समय तक चीज़ो को याद रख सके और विद्यार्थी अपने स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ साथ ओलिंपियाड और भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए तैयार हो सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!