रोहतक के आदर्श नगर निवासी एक व्यक्ति से स्कूटर की डीलरशिप के नाम पर एक लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने फेसबुक पर देखे विज्ञापन के बाद डीलरशिप के लिए आवेदन किया और ठगी का शिकार बन गया। जब स्कूटर्स का स्टॉक भेजने के लिए 25 लाख रुपए एडवांस मांगे गए तो उन्हें संदेह हुआ और अपने स्तर पर जांच पड़ताल में जुट गए।

पड़ताल में धोखाधड़ी का पता लगा। फिर पीड़ित अनिल गुगलानी ने पुलिस को शिकायत दी और इसमें बताया कि उसने 8 जून को फेसबुक से ओला स्कूटर की डीलरशिप के लिए आवेदन किया था। इसके बाद एक फोन आया और कहा कि वह डीलरशिप दिलवा सकता है। डीलरशिप के लिए उसने ई-मेल पर फार्म भेजा, जिसे भरकर उसी ई-मेल आईडी पर भेज दिया।

9 जून को फोन आया कि रजिस्ट्रेशन फीस 45 हजार 500 रुपए जमा करवा दो तो आरटीजीएस के माध्यम से 45500 रुपए जमा करवा दिए। 10 जून को अप्रूवल लेटर व एग्रीमेंट ई-मेल के माध्यम से भेजा और कहा कि 64 हजार 125 रुपए एग्रीमेंट फीस जमा करवानी होगी तो बेटे के अकाउंट से 64125 रुपए भी जमा करवा दिए।

अनिल ने बताया कि इसके बाद फिर से फोन आया और कहा कि स्कूटर्स के स्टॉक के लिए करीब 25 लाख रुपए एडवांस में जमा करवाएं। इसके लिए दूसरा खाता नंबर दिया। संदेह हुआ तो अपने स्तर पर जांच की, जिसमें पाया कि उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। वे ओला कंपनी में बैंगलुरु गए, जहां पर कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि वे डीलरशिप नहीं देते, फर्जी लोगों ने धोखाधड़ी की है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!