रोहतक पुलिस की टीम ने अर्जुन नगर गली मे महिला के साथ हुई स्नैचिंग के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल, छीना हुआ मोबाइल फोन व 1000/- रुपये बरामद हुए है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

प्रभारी थाना पीजीआईएमएस निरीक्षक प्रमोद गौतम ने बताया कि सैक्टर-10 फरीदाबाद निवासी शालू ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 15.06.2022 को दोपहर करीब 3.30 बजे शालू अपनी बहन के साथ बाजार मे खरीददारी कर अर्जुन नगर गली से अपने घऱ जा रहे थे। सामने से मुंह पर कपडा बांधे आ रहे दो मोटरसाईकिल सवार युवको ने शालू के पास से गुजरते हुए शालू के हाथ से पर्स छीन लिया व मौके से फरार हो गये। शालू के पर्स मे करीब 7 हजार रुपये, मोबाईल फोन व अन्य निजी कागजात मौजूद थे।

मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी गांधी कैम्प उप.नि. राजकुमार द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 21.06.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी रोहित उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश पुत्र बेलीराम निवासी डेयरी मौहल्ला रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!