अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम श्री हेमेन्द्र मीना ने नगरपालिक महम मे कल होने वाले निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चुनाव तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए महम मे अलग से 9 स्थानो को चिन्हित कर नाकाबंदी की गई है। असामाजिक तत्वो पर कडी निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम ने चुनाव डयूटी मे तैनात सभी पुलिस जवानो को विस्तारपूर्वक चुनाव डयूटी करने बारे समझाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है कि अवेहलना करने वाले के खिलाफ कानून अनुसार कार्यवाही करे। चुनाव मे अवैध रुप से प्रयोग होने वाली शराब व रुपयों पर नजर रखी जाए। किसी भी सुरत में अनैतिक साधनों का चुनाव पर प्रभाव नही पड़ना चाहिए। निष्पक्ष चुनाव कराने के हर संभव प्रयास करे।

मतदान केन्द्र के अंदर अनावश्यक व्यक्ति न जाए। केवल अधिकृत व्यक्ति ही मतदान केन्द्र के अंदर प्रेवश करे। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कर्तव्य निष्ठा से अपनी ड्यूटी करे। प्रत्येक अधिकारी के पास अपने ईलाके के संबंधित अधिकारियों की सूची व फोन नम्बर होने चाहिए। मजिस्ट्रेट, पैट्रोलिंग पार्टी, बूथ ड्यूटी, पीठासीन अधिकारी आदि के साथ निरंतर संपर्क में रहे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम ने बनाए गए स्ट्रांग रूम व 19 मतगणना केन्द्रो का भी दौरा किया तथा सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया। सभी अधिकारी अपने-2 ईलाकें में गस्त करेंगे तथा चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के हर संभव प्रयास करेंगे। पुलिस जवानो के खाने-पीने की व्यवस्था का पूरा बंदोबस्त किया गया है। इसके अतिरिक्त सभी मतदाताओ को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की है औऱ कहा कि अगर कोई भी किसी तरह से अफवाह फैलाता है, किसी को डराने धमकाने की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करे। उसके खिलाफ सख्त कानून कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बगैर किसी डर, दबाव के अपने मतदान का प्रयोग करे। कानून एवं यातायात व्यस्था बनाए रखने में जिला पुलिस को सहयोग करे। अफवाहों पर ध्यान न दे। किसी भी प्रकार की भ्रामक व आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करे। रोहतक पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। कानून की अवेहलना करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था स्थिती से निपटने के लिए दंगा निरोधक उपकरण से सुसज्जित पुलिस बल मौके पर तैनात रहेगा। प्रत्येक संवेदनशील ईलाको में पैट्रोलिंग के लिए अतिरिक्त फोर्स दी गई है। पैट्रोलिंग पार्टी दंगा निरोधक उपकरण से सुसज्जित होगी। जिला स्तर पर भी रिजर्व पुलिस बल तैनात रहेंगे। सूचना के आदान प्रदान में तीव्रता लाने के लिए जिला कंट्रोल रूम में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए है। प्रत्येक अधिकारी से पल-पल की रिपोर्ट ली जाएगी। निष्पक्ष व शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए जिला पुलिस हर संभव कार्य कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!