केंद्र सरकार की नई सेना भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर अंबाला में रोडवेज की बसों को जलाने की साजिश रची जा रही थी। इसके लिए बाकायदा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाल कर युवाओं को उकसाने के प्रयास किए गए। मामला जानकारी में आने के बाद हरकत में आयी अंबाला पुलिस ने सोशल मीडिया ग्रुप में भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वाले ग्रुप के सदस्यों पर केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक,असामाजिक तत्वों ने अग्निपथ योजना के विरोध के चलते सोशल मीडिया पर बसों को जलाने संबंधी भड़काऊ पोस्ट शेयर की थी। पुलिस ने ग्रुप के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ धारा-153 के तहत केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि अग्निपथ को लेकर हरियाणा में कई जगह हिंसा हो चुकी है। पुलिस इसको लेकर अलर्ट है।

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन पुलिस का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करके कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारी, सीआईए, चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखे तथा कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!