पंजाब में कांग्रेस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नाम पर लड़ेगी। पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संगरूर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए इलेक्शन सॉन्ग जारी किया। जिसमें मूसेवाला के शव और समाधि की तस्वीर दिखाई गई है।

कांग्रेस के इलेक्शन सॉन्ग में दिखाई गई सिंगर सिद्धू मूसेवाला की समाधि।

सॉन्ग में कहा गया है कि जिनके बेटे अपना न मुड़े, उस मां को पूछो कि हमें ऐसे बदलाव का क्या करना है?। आम आदमी पार्टी बदलाव लाने की बात कहकर ही पिछला विधानसभा चुनाव जीती है। कांग्रेस मूसेवाला की हत्या के बहाने यूथ की AAP से नाराजगी को भी भुनाना चाहती है।

 कांग्रेस के इलेक्शन सॉन्ग में दिखाया गया मूसेवाला का शव। परिवार ने दूल्हे की तरह सजाकर उनका संस्कार किया था।

मूसेवाला के बहाने कांग्रेस लॉ एंड ऑर्डर पर कांग्रेस को घेर रही है। मूसेवाला के पास 4 गनमैन थे। जिनमें से पंजाब की CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने 2 गनमैन वापस ले लिए। अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या हो गई। हालांकि उस वक्त 2 गनमैन भी उनके साथ नहीं थे।

सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जॉइन की थी। उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर मानसा सीट से चुनाव लड़ा। हालांकि वह आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला से चुनाव हार गए।

सिद्धू मूसेवाला को सिक्योरिटी थ्रैट था। इसलिए वह सरकार से परमानेंट सिक्योरिटी चाहते थे। हालांकि सरकार या पुलिस अफसर बदलने पर उनकी सिक्योरिटी बदल दी जाती। मूसेवाला चाहते थे कि वह MLA बन जाएंगे तो परमानेंट सिक्योरिटी रहेगी। हालांकि न तो वह MLA बन सके और न ही उनकी जान बच सकी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!