अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल को मुस्लिम संगठन ने धमकी भरा एक लेटर भेजा है। इसमें असीम को मुस्लिम विरोधी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अंबाला एसपी को सूचना दी। एसपी ने सभी पुलिस थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

वहीं पुलिस ने विधायक को मिले लेटर के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। विधायक को मिले लेटर में लिखा गया है कि विधायक मुस्लिम विरोधी हैं और विधायक मुस्लिम लोगों को गुलाम बनाने का प्रयास कर रहा है। हमारे सारे कानून समाप्त कर दिए। हम सभी जेहादी एकजुट हो गए हैं और सबसे पहले विधायक असीम गोयल का नंबर लगाएंगे।

असीम गोयल को 28 अप्रैल तक उड़ा दिया जाएगा। लेटर में बिट्टा कराटे, यासीन मलिक, जमीयत उल विद्या, लश्कर-ए-तोयबा समेत कई अन्य नाम लिखे हैं। लेटर के मार्फत उड़ा देने की धमकी दी गई है। मामले में बलदेव नगर थाने में धमकी भरे पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!