करनाल जश हत्याकांड मामले में पहली गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस ने मृतक जश की चाची अंजली को गिरफ्तार किया है। सीआईए पुलिस ने अंजली को इंद्री के कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

बता दें कि 5 साल का मासूम जश घर से लापता हो गया था। एक दिन बाद उसका शव पड़ोसी की छत पर मिला। रिश्ते के ताउ और उनके परिवारवालों पर ही हत्या का शक जताया जा रहा था, जश की बेदर्दी से गला घोंटकर हत्या की गई थीI जश की मौत पर पूरा गांव भावुक हो गया है। ग्रामीणों ने आरोपित परिवार का बहिष्कार कर दिया था।

जश को न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार को गांव में पंचायत भी हुई थी। इस पंचायत में आरोपितों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया था तो वहीं विभिन्न संस्थाएं भी उसे न्याय दिलाने के लिए आगे आई। वकीलों ने हत्या के आरोपितों का केस न लेने का निर्णय लिया तो वहीं शनिवार को एडवोकेट सोनियां तंवर के नेतृत्व में यूथ विरांगना संस्था की ओर से प्रार्थना सभा भी कमेटी चौक पर की गई थी देर शाम को इस दौरान कैंडल मार्च भी निकाला गया तो जश की आत्मिक शांति के लिए मौन भी रखा गया था।

सीआईए पुलिस इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि हत्या मामले में अंजली को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक सूचना मिली कि अंजली ने हत्या की है। जो रिश्ते में जश की चाची लगती है। रिमांड के दौरान हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा। कैसे मारा, कौन-कौन शामिल है पूछताछ की जाएगी।

अंजली ने खुद को गर्भवती बताया है। इसकी मेडिकल जांच करवाई जाएगी। हत्या में प्रयोग सामग्री को बरामद किया जाएगा। अन्य आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पूरे मामले का पुलिस पटाक्षेप करेगी। कोर्ट में करीब डेढ़ घंटे तक अंजली रही।

जश के चाचा अमन ने अपने ताऊ के बेटे राजेश व उसके परिवार पर हत्या का शक जताया था। जिस आधार पर पुलिस ने राजेश व उसके परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। रविवार सुबह लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शहर में प्रदर्शन के बाद जाम लगा दिया था।

इसी दौरान एसपी गंगाराम पुनिया ने अपने निवास पर जश के परिजनों से अकेले में वार्ता की थी। इसके बाद अब जश के पिता के चाचा की पुत्रवधु अंजली को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!