रोहतक के गांव भगवतीपुर में पत्नी की हत्या करके खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान 58 वर्षीय महेंद्र और 53 वर्षीय सुदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महेंद्र भारतीय सेना से रिटायर्ड होने के बाद घर रहता था।

मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र पुत्र जोगीराम का अपनी पत्नी सुदेश के अकसर विवाद रहता है। दोनों में घरेलू झगड़ा होता रहता था। दो बेटे बौर एक बेटी है। दोनों बेटे शादीशुदा हैं। रविवार सुबह भी दोनों में झगड़ा हो रहा था और फिर पड़ोसियों को गाली चलने की आवाज आई। किसी अनहोनी की आशंका से लोग दौड़े आए।

जैसे ही लोग घर में घुसे तो देख की कुर्सी पर सुदेश की लाश थी और उसके सिर से खून निकल रहा था। वहीं दीवार से सटकर महेंद्र का शव पड़ा था। खून ही खून बिखरा था। यह देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही लाखन माजरा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लिए और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। मामले में आगामी जांच पड़ताल जारी है।

रिटायर्ड फौजली द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम से ग्रामीण सन्न हैं। घटना के बाद मौके पर परिजनों, आसपास के लोगों ओर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस के आलाधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!