करनाल जिले के गांव कलामपुरा से लापता हुए 5 वर्षीय जश का शव बुधवार सुबह पड़ोसियों की छत पर मिला। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते दिन एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था जिसमें बच्चे को एक बाबा अपहरण कर लेजाता नज़र आ रहा था। जिसके बाद अब शव मिलने पर पूरे गाँव में सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एएसपी हिमांद्री कौशिक ने टीम समेत मौके पर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

छत से शव मिलने की जगह देखते एएसपी हिमांद्री कौशिक।

प्रारंभिक दौर में शव देखने से हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि बच्चे के शरीर पर चोट के निशान है। जिसके मद्देनज़र गला दबाकर हत्या करने की संभावना जताई जा रही है। कान से भी खून बह रहा है।

फिल्हाल परिजनों ने किसी पर भी शक नहीं जताया है। रात को पुलिस ने पूरा गांव सील करके हर घर की तलाशी ली। जश के परिवार के साथ लगते 8-10 घर ही बाकी रहे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे पड़ोसन कौशल्य अपने पशुओं को चारा डाल रही थी। इस दौरान उसे उनकी छत पर कुछ गिरने की आवाज आई। इस बारे में जब उसने साथ लगते मकान की महिला को छत पर देखने के लिए कहा तो जश की चाची ने टीन पर बच्चे को देखकर चिल्लाना शुरू किया। देखने पर पता चला कि जश को मारकर डाला हुआ था।

विलाप करते हुए परिजन।

इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों के शक पर शाम को ही बाबा उठा लिया था और उससे गहनता से पूछताछ की। बच्चे के अता पता ना मिलने पर उसको पुलिस जांच में ही रखा गया था। ऐसा भी लग रहा है कि पुलिस के डर से बच्चे को उठाने वाले से इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ग्रामीणों व रिश्तेदारों से पूछताछ में लगी है।

पुलिस ने कल से बच्चे को उठाने वाले पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा और बताया कि जो भी आरोपी की सूचना देगा उसका नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

5 वर्षीय जश मंगलवार दोपहर को अचानक लापता हो गया था। वह घर से 5 रुपए लेकर दुकान से खाने का सामान लेने के लिए गया था, पर वापस लौट कर घर नहीं आया। जश के पापा 4 महीने पहले अमेरिका गए थे और यहाँ जैश अपने दादा, दादी, मम्मी और चाचा के पास रहता है।

जैश का पता न लगने से चिंतित व गुस्साए ग्रामीणों ने रात 11 बजे नैशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। जिसके बाद डीएसपी विजय देशवाल ने आश्वासन देकर करीब 40 मिनट बाद जाम खुलवाया।

जाम के दौरान ग्रामीणों को समझाते डीएसपी।

कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुई जिसमें एक सीसीटीवी फुटेज में बाबा की वेशभूषा में जाता हुआ एक आदमी नज़र आ रहा है, जिसके पास एक बहुत बड़ा थैला है। मामूली तौर पर किसी बाबा के पास इतना बड़ा थैला नहीं होता और उस थैले में वजन भी नजर आ रहा है जिसे उठा कर ले जाने में उसे काफी मेहनत करनी पड़ रही है साथ ही वह काफी रफ्तार भी पकड़े हुए है। ग्रामीणों ने शक जताया कि जश को उस बाबा की वेशभूषा वाले व्यक्ति ने उठाया है।

इस बाबा पर है ग्रामीणों को शक।

जाम के दौरान ग्रामीण ने बताया कि किसी बड़े आदमी का होता तो वह 10 मिनट में पूरी सिटी को बंद करवा देते। गरीब आदमी का बच्चा है। इसलिए पुलिस वाले कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। 12 घंटे हो गए 5 साल का बच्चा किस हालत में है, कुछ पता नहीं। नेताओं का बच्चा होता तो पूरा देश बंद हो जाता अब तक। पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की, आकर बताओ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!