रोहतक में पहले विधवा पड़ोसी की बेटी को अपने भांजे संग भिजवाकर रचाई शादी फिर आरोपी परिवार ने विधवा व उसकी दूसरी बेटी से मारपीट कर 5 लाख रूपये की मांग रख उन्हें बेटी का पता बताने की शर्त रखी। वहीं विधवा को यह भी धमकी दी गई कि तुम्हारी बड़ी बेटी को भी किसी के साथ भेज दिया जाएगा। मामले में पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय तक गुहार लगाने पहुंचा जिसके बाद अलर्ट हुई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रोहतक के सैनीपुरा में रहने वाली एक बुजुर्ग विधवा महिला ने बताया कि उनकी 23 व 26 साल की दो बेटिया हैं। छोटी बेटी को पड़ोस में रहने वाले दंपति ने अपने भांजे संग बहला-फुसलाकर भिजवा दिया। बेटी का अभी तक कोई पता नहीं चल सका था कि इस बीच आरोपी दंपति व उसके बेटा-बेटी और परिवार के अन्य सदस्य उनके घर पर आ धमके। वह उस वक्त वह किचन में खाना बना रही थी। आरोपियों ने उससे व उसकी बेटी से मारपीट की और कहा कि बेटी का पता चाहिए तो 5 लाख रुपए दो, वरना तुम्हारी बड़ी बेटी को भी किसी के साथ भिजवा दिया जाएगा।

आरोपियों की मारपीट के बाद विधवा, उसकी बड़ी बेटी व बेटा एसपी कार्यालय पहुंचे। हालांकि उनकी एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन मौके पर आए अन्य अधिकारियों ने पीड़ितों की बात सुनकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में जांच कर रही पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!