गुरुग्राम के सेक्टर-75A में ICICI बैंक की एटीएम मशीन को गैस कटर की मदद से काटकर 13 लाख 78 हजार रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। खेड़की दौली थाना पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली जगत पुरी निवासी धीरेंद्र यादव ने बताया कि वह हितैची पेमेंट सर्विस कंपनी में कार्यरत है। उनकी कंपनी ATM मशीन के रखरखाव समेत मशीन में रुपए जमा करने का काम करती है। शनिवार को उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-75A में सुजुकी कंपनी के बाहर लगे ICICI बैंक के ATM बूथ का ताला काटकर मशीन से रुपए चोरी किए गए हैं।

सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो वहां मशीन से पैसे गायब मिले। मशीन को गैस कटर की मदद से काटा गया था। इतना ही नहीं एटीएम बूथ के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरों पर बदमाशों ने काला स्प्रे कर दिया गया था, ताकि वारदात कैमरे में रिकॉर्ड न हो सके। इतना ही नहीं कैमरों को डैमेज भी किया गया है। इस दौरान खेड़की दौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जांच करने पर पता चला कि मशीन से करीब 13 लाख 78 हजार रुपए गायब हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!