रोहतक में एक मज़दूर के घर से 1.20 लाख रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने मजदूर के घर में रखे लोहे के संदूक का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। मजदूर की शिकायत के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

रोहतक के गांव बखेता निवासी रणजीत से मिली जानकारी के अनुसार वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। निजी काम के लिए कई सालों में 1.20 लाख रुपए एकत्रित किए थे। रुपए घर के एक कमरे में लोहे के मजबूत संदूक में रखे थे। वह अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे, लेकिन चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़ने के बाद संदूक का ताला भी चटका दिया और उसमें रखी नकदी लेकर चले गए।

रणजीत ने यह भी बताया कि सुबह जब संदूक खुला देखा तो उन्हें चोरी का पता चला। वहीं सारे घर का सामान भी तितर-बितर मिला। पुलिस अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। मामले में आईएमटी थाना पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!