सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में एक शिक्षक द्वारा उर्दू पढ़ने आने वाली छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिक्षक उसे बहला – फुसला कर खेतों में ले गया और रेप करने के बाद उसे एक चौराहे पर छोड़ कर फरार हो गया। खरखौदा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार खरखौदा निवासी नूर इस्लाम उर्दू का ट्यूशन पढ़ाता है और पास की ही कॉलोनी में रहने वाली एक नाबालिग लड़की उसके घर पढ़ने के लिए जाती थी। सोमवार शाम को जब छात्रा पढ़ने के लिए गई तो नूर इस्लाम बहका कर उसे अपनी कार में बिठा करखेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह छात्रा को बेसुध हालत में शहर में छोड़ कर फरार हो गया।

इस बीच छात्रा देर शाम तक अपने घर नहीं पहुंची तो उसकी मां चिंतित होकर नूर इस्लाम के घर गई, जहाँ उसे कोई नहीं मिला जिसके कुछ देर बाद उसे पता चला कि उसकी बेटी पास के चौराहे पर बेसुध हालत में पड़ी है। वह उसे उठाकर अस्पताल ले गई तो डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि छात्रा से रेप किया गया है। कुछ देर बाद जब छात्रा को होश आया तो उसने बताया कि उससे नूर इस्लाम ने दुष्कर्म किया है।

पीड़ित छात्रा की मां ने मामले की शिकायत थाना खरखौदा में की। जिसके बाद पुलिस ने नूर इस्लाम के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी उर्दू शिक्षक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!