सोमवार को रोहतक के गाँव कारौर में पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देशो तहत रोहतक पुलिस ने गांव कारौर के खेत में बने कमरे में अवैध रुप से चल रहे शराब के ठेके पर नियमानुसार छापेमारी करते हुए भारी मात्रा मे शराब जब्त की है।

कमरे से अलग-2 मार्को की बियर, देशी शराब व अंग्रजी शराब बरामद हुई है। कुल 1771 बोतल अवैध शराब जब्त की गई जिसमें कुल 1301 बोतल, 517 अध्धे व 846 पव्वे शामिल है। मौके से लल्लू पुत्र शिव कुमार निवासी सुकन बागहा जिला औरगांबाद (बिहार) को काबू किया गया है।

आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी युवक को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।


प्रभारी थाना आईएमटी निरीक्षक कैलाश चंद ने बताया कि आज दिनांक 14.02.2022 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गॉव कारौर के खेतों में अवैध रूप से शराब का ठेका चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुचकर जांच शुरू कर दी और आबकारी विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। अवैध ठेके पर मौजूद कारिंदा लल्लू ठेके के सम्बंध में कोई दस्तावेज पेश नही कर सका और न ही आबकारी विभाग में ठेका दर्ज पाया गया। ठेके में मौजूद शराब को जब्त किया गया तथा कारिंदे लल्लू कुमार को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब ठेके का असल मालिक कौन है, अवैध ठेके में शराब कहा से लाई जा रही थी आदि विषयों पर गहनता से जांच की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!