खरावड़ बम विस्फोट मामले में पुलिस चार दिन बीत जाने के बाद भी खाली हाथ है। पूरे जिले में बम विस्फोट के बाद से रेड हाई अलर्ट जारी है। पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में आकर चार दिन में तीन बड़े सर्च ऑपरेशन चला चुकी है। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। दरअसल अब एक्शन मोड में आई पुलिस की कार्रवाई पहले सुस्त रही है। मामले को सुलझाने में अब पुलिस के लिए ये ही पेचीदगी बढ़ा रही है।

1 माह पहले जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए गए थे कि जिले में जितने भी किराएदार रह रहे हैं उनकी वेरिफिकेशन पूरी की जाए। साथ ही संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों को निर्देश थे कि वो अपने यहां काम करने वाले लोगों का पूरा बायोडेटा पुलिस वेरिफिकेशन के साथ उपलब्ध कराएं। लेकिन पुलिस के डेटाबेस में अब भी आधे से भी कम लोगों का रिकार्ड है। ऐसे में पुलिस को विभिन्न इलाकों में जाकर जांच करनी पड़ रही है। कायदे से अगर ये डेटा पुलिस के पास पहले से होता था बम विस्फोट मामले को सुलझाने में पुलिस के कदम काफी करीब होते।

मंगलवार को भी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 210 अजनबी पर्चे काटे। पुलिस का दावा है कि खरावड़ और आईएमटी एरिया में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। इन एरिया में किराए पर रहने वाले लोगों का रिकार्ड एकत्रित किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने आमजन की ओर से किसी भी संदिग्ध वस्तु या बम के बारे में सूचना मिलने पर आने वाली कॉल के लिए स्पेशल अलर्ट मोड में रहने के लिए कहा गया है। पुलिस नहीं चाहती की ऐसी किसी सूचना के बाद किसी भी स्तर पर कोई चूक हो।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!