हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को खालिस्तान समर्थकों (Khalistan Supporters) ने धमकी दी है। उन्हें फोन कॉल पर धमकी दी गई है कि उन्हें 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराने दिया जाएगा। विदेश से लोगों द्वारा यह कॉल की जा रही है। खालिस्तान और भिंडरावाले के नाम का वास्ता दिया जा रहा है। गुरवंत सिंह पन्नू के नाम से ये कॉल आ रही हैं. फोन कॉल में कहा जा रहा है कि हरियाणा खालिस्तान बनेगा।
सूत्रों ने बताया कि सरकार ने सीएम को आ रहे इन फोन कॉल की जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेवारी साइबर थाने को सौंपी गई है. इस मामले की जांच की जा रही है। हरियाणा की पुलिस ने धमकी भरे इस कॉल को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने कहा कि खालिस्तानी समर्थकों से सख्ती से निपटा जाएगा।
