नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने बताया कि नगर निगम रोहतक द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज निगम की टीमों द्वारा शहर में निरीक्षण किया गया। जिस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने, सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने तथा कूड़ा जलाने वाले लोगों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए मौके पर ही चालान किए गए। टीम द्वारा शहर में निरीक्षण करते हुए 28 चालान 13200 रूपये के किए गए, जिसमें 1 चालान 5000 रूपये का कूड़े में आग लगाने, 1 चालान 500 रूपये सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालो व 26 चालान 7700 रूपये के गंदगी फैलाने वालो के किए गए। नगर निगम प्रदूषण की रोकथाम हेतु निरंतर प्रयासरत है, भवन निर्माणो पर आगामी आदेशो तक रोक लगाई गई है तथा भवन निर्माण सामग्री को ग्रीन मैट से कवर करवाया जा रहा है। प्रदूषण की रोकथाम हेतु नगर निगम द्वारा एंटी स्मॉग टावर निरंतर संचालित है तथा एंटी स्मॉग गन व पानी के टैंकरो से सड़को व पौधो पर पानी का छिड़काव का कार्य करवाया करवाया जा रहा है। इसके साथ-साथ रोड़ स्वीपिंग मशीनो के माध्यम से मैकेनिकल रोड़ स्वीपिंग का कार्य करवाया जा रहा है। निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने कहा कि नगर निगम की टीमों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को बताया जा रहा है कि घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े को सड़कों, नालियों, खाली प्लाटों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें, कूड़े में आग न लगाये। कूड़े को केवल नगर निगम की कूड़ा लेने वाली गाड़ी को ही दे ंतथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत अपनाएं। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने तथा प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े, जूट एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करने बारे प्रेरित किया जा रहा है।


YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!