रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-1 की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देशी पिस्तौल व 02 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से पुछताछ की जा रही है।

        पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 13.11.2026 को मुख्य सिपाही प्रदीप के नेतृत्व मे पुलिस टीम शराब ठेका के नजदीक पुरानी आई.टी.आई ग्राउन्ड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सुचना के आधार पर पुरानी आईटीआई ग्राउन्ड मे हिमालय बुधिष्ठ मार्किट के पिछे से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान किर्तन पुत्र राकेश निवासी शोरा कोठी माता दरवाजा रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व 02 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आर्य नगर रोहतक मे अभियोग संख्या 220/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!