झज्जर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट से एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों द्वारा साइट पर ड्यूटी दे रहे दो गार्ड के साथ मार[पीट कर दोनों को बंधक बना लाखों रुपए का सामान लूट ले जाने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, झज्जर जिले के दुलीना चौकी के तहत आने वाले याकूबपुर के पास रिलाइंस के सेक्टर-8 में क्लब हाउस का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका ठेका एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने लिया हुआ है, जिसके प्रोजेक्ट मैनेजर यूपी के मथुरा निवासी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बीती रात करीब 1 बजे साइट पर रोहित और कृष्णा नाम के दो गार्ड ड्यूटी पर थे।

तभी एक लोडिंग गाड़ी में 15 से 20 बदमाश सवार होकर पहुंचे और दोनों गार्ड को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बदमाशों ने वहां से 100 नोस लेजर, 100 स्टेडर, 60 चेनल, 3 हजार किलो सरिया लोडिंग गाड़ी में लोड कर लिया। उसके बाद दोनों गार्ड को करीब एक किलो मीटर दूर ले जाकर सुनसान जगह छोड़ गए। गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना प्रोजेक्ट मैनेजर को दी।

उसके बाद सदर थाना के अधीन आने वाली दुलीना चौकी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट, मारपीट, डकैती व धमकी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में जुटी है, जिससे बदमाशों तक पहुंचा जा सके। हालांकि अभी बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!