आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और फिल्म अभिनेता पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूट गई है। पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना लेझनेवा ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी। करीब 13 साल साथ रहने के बाद अब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है। दोनों ने स्पष्ट किया कि शादी खत्म होने के बावजूद उनके बीच दोस्ती का रिश्ता बना रहेगा। साथ ही वे अपने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी मिलकर निभाएंगे। बच्चों की खुशी और भलाई उनकी प्राथमिकता रहेगी।

2013 में रूसी मॉडल अन्ना से की थी शादी

पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 30 सितंबर 2013 को उन्होंने शादी कर ली। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। पवन और अन्ना ने अपने अलगाव के बाद भी बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने की बात कही है।

पहली शादी 2007 में हुई थी खत्म

पवन कल्याण की पहली शादी साल 1997 में नंदिनी से हुई थी। हालांकि, दोनों के रिश्ते में खटास आने के बाद साल 2007 में तलाक हो गया। इस रिश्ते से पवन को कोई संतान नहीं हुई।

दूसरी पत्नी रेनू देसाई से भी टूटा रिश्ता

पहली पत्नी से अलग होने के बाद पवन कल्याण ने साल 2009 में अभिनेत्री रेनू देसाई से शादी की। दोनों के एक बेटा अकिरा नंदन और एक बेटी आध्या हैं। हालांकि, शादी के करीब तीन साल बाद 2012 में दोनों का तलाक हो गया।

तीसरी शादी भी नहीं बचा पाए पवन कल्याण

रेनू देसाई से तलाक के बाद पवन कल्याण ने 2013 में रूसी मॉडल अन्ना लेझनेवा से तीसरी शादी की थी। अब करीब 13 साल बाद यह रिश्ता भी खत्म हो गया है। अन्ना और पवन ने अपने फैसले को निजी बताते हुए लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।

पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटने के बाद उनकी निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि, दोनों ने साफ किया है कि अलग होने के बावजूद बच्चों की जिम्मेदारी और उनके भविष्य को लेकर वे साथ खड़े रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!