एसआई इन्द्रजीत को पीजीआई में भर्ती किया

सोनीपत में रोहतक रोड पर गांव रोहट के पास बुधवार देर शाम रोडवेज बस और कार की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सांपला थाने के पुलिस जवान सुनील और ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए फौजी विजय कुमार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जबकि ये ठगी के मामले में इनपुट मिलने के बाद सोनीपत के हसनपुर में ठगों की जानकारी ले, थाने सांपला लौट रहे थे।

विजय के चाचा SPO कृष्ण कुमार और पुलिस के ASI इंद्रजीत सिंह हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए हैं। मृतक सिपाही सुनील और फौजी विजय के शवों का आज को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजनों और सांपला थाने में मातम पसरा है।

मिली जानकारी के अनुसार सांपला थाना में दर्ज साइबर क्राइम के एक मामले में ASI इंद्रजीत सिंह, सिपाही सुनील कुमार ठगों की तलाश में मुरथल थाना क्षेत्र के गांव हसनुपर आए थे। ठगी मोर खेड़ी गांव के फौजी विजय कुमार के साथ हुई थी। विजय का चाचा कृष्ण कुमार भी फौज से रिटायर्ड होकर रोहतक की कंसाला पुलिस चौकी में SPO है। सुनील की कार से चारों ठगों को पकड़ने आए थे।

रोहतक के गांव मोरखेड़ी का विजय कुमार (23) फौज में है। कुछ दिन पहले साइबर ठगों ने उसे शिकार बना लिया था। उसने इसको लेकर रोहतक के थाना सांपला में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वह अब फौज से 45 दिन की छुट्‌टी लेकर घर आया हुआ था। पुलिस के साथ वह भी अपने चाचा कृष्ण कुमार को लेकर सोनीपत के हसनपुर में ठगों की तलाश में पहुंचे थे।

बुधवार देर शाम को वे सोनीपत से सांपला के लिए चले थे। कार को सिपाही सुनील कुमार चला रहा था और साइड की सीट पर विजय था। एएसआई इंद्रजीत और एसपीओ कृष्ण कुमार पीछे की सीट पर बैठे थे। रात आठ बजे के करीब उनकी कार रोहतक रोड पर गांव रोहट से कुछ आगे सत्संग भवन के पास पहुंची तो सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की रोहतक डिपो की बस से आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में कार बुरी तरह से टूट गई। इसमें सवार चारों जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। उनको राहगिरों ने कार से निकाल कर खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सिपाही सुनील और फौजी विजय को मृत घोषित कर दिया। इंद्रजीत को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

एसआई इन्द्रजीत को पीजीआई में भर्ती किया

एसपीओ कृष्ण को सोनीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। ASI इंद्रजीत चरखी दादरी के भमेस्वरी गांव का रहने वाला है। जबकि मृतक सिपाही सुनील कुमार झज्जर के गांव धौड़ का रहने वाला बताया गया है।

सोनीपत थाना सदर प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि हादसे की छानबीन की जा रही है। दोनों मृतकों के शवों का गुरुवार को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजन के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस भयंकर हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!