रोहतक पुलिस ने बलियाणा निवासी मन्जीत पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामील रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 14.07.2026 को बलियाणा निवासी मन्जीत की शिकायत के आधार पर आईएमटी मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि मन्जीत के खेत के पडोसी ने अपने डोले पर राउंडप का स्प्रे किया था। जिससे मन्जीत के खेत की धान की फसल खराब हो गई। मन्जीत ने अपने खेत के पडोसी नरेश को फोन करके स्प्रे करने बारे कहा। कुछ समय बाद नरेश व उसका लडका अजय खेत मे आये और मंजीत पर लात घुस्सो व कस्सी से जानलेवा हमला कर दिया।
मामले की जांच सह.उप.नि. राजेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 15.07.2026 को आरोपी नरेश पुत्र प्रकाश व अजय पुत्र नरेश निवासीगण बलियाणा रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे प्रयोग हथियार बरामद किये गये है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1.नरेश पुत्र प्रकाश निवासी गांव बलियाणा।
2.अजय पुत्र नरेश निवासी गांव बलियाणा।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 168 दिनांक 14.07.2026 धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस थाना आईएमटी ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!