Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की 5 नवंबर से प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल टल गई है। बुधवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में परिवहन मंत्री अनिल विज और रोडवेज यूनियन मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच करीब साढ़े 4 घंटे तक बैठक हुई। बातचीत के बाद कुछ मांगों पर सहमति बन गई, जिसके चलते यूनियनों ने फिलहाल हड़ताल टालने का फैसला लिया है।

कुछ मांगों पर बनी सहमति

रोडवेज यूनियन मोर्चा के अनुसार, बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें से कुछ मांगों पर सहमति बन गई है। हालांकि, कर्मचारियों की 8 मांगें अभी लंबित हैं।

25 नवंबर को अनिल विज के साथ फिर होगी बैठक

यूनियन मोर्चा ने बताया कि शेष 8 मांगों को लेकर 25 नवंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ दोबारा बैठक होगी। इस बैठक में लंबित मांगों पर आगे की बातचीत की जाएगी।

5 नवंबर से होना था दो दिन का चक्का जाम

रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 5 नवंबर से दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया था। इससे प्रदेश में बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। अब चंडीगढ़ में हुई बातचीत के बाद हड़ताल टलने से यात्रियों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!