यमुनानगर में एक 20 वर्षीय युवक ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड से पहले अपने छोटे भाई को लाइव लोकेशन भेजी थी। घटना सोमवार देर शाम हमीदा के पास रेलवे ट्रैक पर हुई।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गगाल्हेरी निवासी लक्ष्य यादव के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले ही घर से निकलकर यमुनानगर आया था।

ट्रैक पर सिर रखकर दी जान
लोको पायलट के अनुसार, युवक ट्रैक के पास खड़ा था। ट्रेन के करीब आने पर हॉर्न भी बजाया गया, लेकिन उसने अचानक ट्रैक पर आकर अपना सिर पहियों के नीचे रख दिया। इस हादसे में उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जेब से आधार कार्ड मिलने पर हुई पहचान
सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान युवक की जेब से आधार कार्ड और मोबाइल मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई।

पढ़ाई को लेकर था तनाव
जांच अधिकारी के मुताबिक, लक्ष्य 12वीं पास था और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह खासतौर पर अंग्रेजी विषय में कमजोर होने के कारण मानसिक तनाव में रहता था। करीब 15 दिन पहले भी वह घर से चला गया था, जिसे बाद में दिल्ली से ढूंढकर वापस लाया गया था।

भाई को भेजी आखिरी लोकेशन
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6 बजे युवक ने अपने छोटे भाई को लाइव लोकेशन भेजते हुए लिखा—“मैं यहां हूं, आकर ले जा।” इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया और आत्मघाती कदम उठा लिया।

जीआरपी के अनुसार, मंगलवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!